राष्ट्रीय कवि संगम ने मनाई होली मिलन समारोह

Author Vinod rao
Updated:
विज्ञापन
राष्ट्रीय कवि संगम ने मनाई होली मिलन समारोह

कवयित्री बिंदु श्रीवास्तव और संगीता कुमारी ने होली गीतों से और कवि मोहन प्रशांत के वसंत गीत खूब वाहवाही बटोरी.

विज्ञापन

सुपौल राष्ट्रीय कवि संगम सुपौल जिला इकाई के तत्वाधान मासिक कवि गोष्ठी सह होली मिलन समारोह का आयोजन राष्ट्रीय कवि संगम जिला उपाध्यक्ष विमलानंद झा के आदर्शनगर झखराही वार्ड नंबर 26 स्थित आवास पर किया गया. कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कवि संगम के जिलाध्यक्ष नलिन जायसवाल के द्वारा किया गया. इस आयोजन में चर्चित अंतरराष्ट्रीय स्तर के गजलकार एवं कवि विमलेंदु सागर ने अपनी गजल “दूर अपने गगन से सितारा न हो ” से सबों को भाव विभोर कर दिया. वहीं कवयित्री बिंदु श्रीवास्तव और संगीता कुमारी ने होली गीतों से और कवि मोहन प्रशांत के वसंत गीत खूब वाहवाही बटोरी. प्रांतीय मीडिया प्रभारी सृष्टि मिश्रा की मैथिली स्वागत गान व “लोग क्या कहेंगे ” काव्य प्रस्तुति तथा जया सिंह की काव्य रचना “न जाने क्यूं समाज का कहना है ” ने सबों में उत्साह भर दिया. जिले के कवियों एवं कवित्रियों ने मिलकर अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से सबों को मंत्रमुग्ध कर दिया. हर माह मासिक गोष्ठी हो, इस पर गंभीरता से विचार किया गया एवं एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाते होली की शुभकामनाओं साथ विदा हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विनोद राव

लेखक के बारे में

By विनोद राव

विनोद राव प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन