एक निजी अस्पताल के संचालक जदयू नेता ने लगाये गंभीर आरोप

Updated:
विज्ञापन
एक निजी अस्पताल के संचालक जदयू नेता ने लगाये गंभीर आरोप

आरोप है कि घर में घुसते ही लाल बाबू यादव ने कंचन देवी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी.

विज्ञापन

प्रतापगंज घर में घुसकर महिला के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है. यह घटना थाना क्षेत्र के भवानीपुर दक्षिण वार्ड नंबर 12 का है. इस संबंध में स्थानीय निवासी व जदयू जिला युवा उपाध्यक्ष ललित कुमार भगत ने प्रतापगंज थाना में लिखित आवेदन देकर गांव के ही लाल बाबू यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. दिए गए आवेदन में ललित कुमार भगत ने बताया है कि 14 मार्च 2026 शनिवार की शाम करीब 05 बजे वह अपने घर पर मौजूद थे. इसी दौरान एक निजी अस्पताल के संचालक लाल बाबू यादव शराब के नशे में उनके घर में घुस आए. उस समय उनकी पत्नी कंचन देवी आंगन में घरेलू काम कर रही थी. आरोप है कि घर में घुसते ही लाल बाबू यादव ने कंचन देवी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. उनके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे. पत्नी के शोर मचाने पर वह घर से बाहर निकले. शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए. आवेदक का कहना है कि जब स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना देने की बात कही गई तो आरोपी वहां से भाग निकला. उन्होंने निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. प्रतापगंज थाना पुलिस का कहना है कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन