ePaper

बीमा धारक के पुत्र को दिया गया बीमा लाभ

Updated at : 22 Oct 2024 8:42 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

बीमा धारक के पुत्र को दिया गया बीमा लाभ

विज्ञापन

संकट की घड़ी में संजीवनी का कार्य करता है प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना : शाखा प्रबंधक

सुपौल प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) कम आमदनी वाले परिवार के लिए बड़ा सहारा है. मात्र 432 रुपए की बीमा कराने पर दुर्घटना होने की स्थिति में पीड़ित के परिजनों को 02 लाख रुपए बीमा राशि का लाभ मिल रहा है. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एकमा शाखा में सोमवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के बीमा धारक को यह लाभ दिया गया.

जानकारी अनुसार एकमा निवासी पवन कुमार की मां लीला देवी एकमा सेंट्रल बैंक की खाताधारक थी. उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा ले रखा था. पिछले दिनों उनका निधन हो गया. उनके निधन के बाद उनके बेटा पवन कुमार को बीमा की राशि 02 लाख रुपए का सांकेतिक चेक शाखा की तरफ से दिया गया. बैंक प्रबंधक मनु महर्षि, सहायक मैनेजर चिंटू कुमार यादव और ग्राहक सर्विस एसोसिएट प्रभाकर रंजन ने पवन को बीमा की राशि का चेक सौंपा. शाखा प्रबंधक मनु महर्षि ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के तहत 10 से 50 वर्ष के कोई व्यक्ति बैंक में मात्र 432 रुपए के सालाना प्रीमियम से दो लाख तक का जीवन बीमा ले सकता हैं. उन्होंने कहा कि यह भारत सरकार द्वारा चलाई गई योजना है. दरअसल परिवार में किसी व्यक्ति की दुर्घटना या अन्य किसी कारण से मौत की स्थिति में आर्थिक परेशानी से जूझना पड़ता है. ऐसी स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने कम आमदनी वाले परिवार को बीमा के माध्यम से राहत के उद्देश्य से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले, इसके लिए प्रयास करने की जरूरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन