शिविर में 22 जरूरी सेवाओं के लाभ के लिए किया गया प्रेरित

शिविर से पूर्व प्राप्त किए गए आवेदनों को निष्पादित कर शिविर में उनकी हकदारी का वितरण किया गया
निर्मली. मरौना बीडीओ रचना भारतीय के नेतृत्व में क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में एससी-एसटी टोले में डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. क्षेत्र के ललमीनिया, कदमहा, सिसौनी, हड़री परिकोच, कमरैल, घोघरारिया पंचायत में आयोजित शिविर में सभी विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहकर सरकार की 22 जरूरी सेवाओं से वंचित व्यक्तियों एवं परिवारों से आवेदन प्राप्त किया. जिसका नियमानुसार निष्पादन कर उन्हें वांछित योजनाओं से लाभान्वित किया जा सकेगा. साथ ही शिविर से पूर्व प्राप्त किए गए आवेदनों को निष्पादित कर शिविर में उनकी हकदारी का वितरण किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी मरौना द्वारा सभी शिविरों का निरीक्षण कर कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए एवं सभी उपस्थित परिवारों को सरकार के इस अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत कराया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










