इलाज के दौरान मासूम की मौत, परिजन बोले- जान जाने के बाद किया रेफर

Updated:
विज्ञापन

अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में सोमवार को इलाज के दौरान दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई

विज्ञापन

निर्मली. अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में सोमवार को इलाज के दौरान दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई. घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नाराजगी जताई. जानकारी के अनुसार, मधुबनी जिले के अंधरामठ थाना क्षेत्र के अमचीरी गांव निवासी चंदन साह का दो वर्षीय पुत्र पुरुषोत्तम कुमार भेलोर (बिच्छू) काट लेने से बीमार हो गया था. परिजन उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली लेकर पहुंचे. बताया जाता है कि बच्चे को करीब तीन घंटे तक अस्पताल में रखा गया, इस दौरान उसकी मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि बच्चे की जान जाने के बाद आनन-फानन में उसे रेफर कर दिया गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर, सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की. घटना के बाद अस्पताल में मौजूद डॉ रजनीश कुमार और अन्य कर्मी परिसर से फरार हो गए. अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शैलेंद्र कुमार ने कहा कि बच्चे की स्थिति पहले से ही गंभीर थी. बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर किया गया था. उन्होंने दावा किया कि बच्चे की मौत अस्पताल में नहीं हुई और परिजनों का आरोप बेबुनियाद है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन