प्रखंड किसान सलाहकार समिति की बैठक में कृषि आधारित योजनाओं की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

बैठक में बीटीएम नंद कुमार झा, एटीएम भगवत प्रसाद यादव ने आत्मा की योजना पर विस्तृत रूप से जानकारी दी.

विज्ञापन

सरायगढ प्रखंड कृषि कार्यालय सरायगढ़ में सोमवार को परियोजना निदेशक आत्मा सुपौल के निर्देश के आलोक में प्रखंड किसान सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता आत्मा के अध्यक्ष शिवराम यादव ने की. प्रखंड किसान सलाहकार समिति की दूसरी बैठक में आत्मा द्वारा संचालित योजनाओं के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई. बैठक में बीटीएम नंद कुमार झा, एटीएम भगवत प्रसाद यादव ने आत्मा की योजना पर विस्तृत रूप से जानकारी दी. प्रशिक्षण परिभ्रमण पर चर्चा किया. बैठक में मूंग बीज वितरण को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी गई. बैठक में मखाना खेती और मशरूम खेती पर जानकारी, आत्मा योजना में बीएफएसी की भागीदारी और सहयोग पर चर्चा, किसान चौपाल और किसान पाठशाला कार्यक्रम को लेकर विस्तृत रूप जानकारी दी गई. बैठक में कृषि समन्वयक वीरेंद्र कुमार, विवेक कुमार, अनुज कुमार, प्रखंड सहायक तकनीकी प्रबंधक भगवत प्रसाद यादव, विद्या सुमन, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, नंदन कुमार झा, एकाउंटेंट लवली कुमारी, कार्यपालक सहायक प्रमंजन कुमार, किसान सलाहकार अरविंद कुमार, राजेश कुमार, श्याम कुमार भारती, आत्मा के सदस्य शिवनारायण मेहता, जय नारायण यादव, रामनंदन मेहता, रीता देवी, रामचंद्र राम, सुभाष कुमार, विजेंद्र मेहता, अनंत लाल मंडल, उपेंद्र शर्मा, शैलेंद्र झा, राजेश कुमार ठाकुर, रामप्रसाद मंडल, सुशील कुमार मोदी, सोनी कुमारी मुकेश मेहता सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन