ePaper

दूध गर्म करने के दौरान घर में लगी आग, सिलेंडर फटने से लगी आग 11 घर जले

Updated at : 18 Apr 2025 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
दूध गर्म करने के दौरान घर में लगी आग, सिलेंडर फटने से लगी आग 11 घर जले

20 लाख की संपत्ति का हुआ नुकसान

विज्ञापन

20 लाख की संपत्ति का हुआ नुकसान छातापुर. राजेश्वरी थाना क्षेत्र के महम्मदगंज वार्ड संख्या तीन स्थित शंकरपट्टी में गुरुवार की शाम हुई अगलगी की घटना में 11 परिवार के आशियाने जल गये. चूल्हे की चिंगारी से रसोई घर में आग लग गई और गैस सिलेंडर विस्फोट कर गया. जिसके बाद भड़की आग ने 11 घरों को जला दिया. इस घटना में आवासीय घर सहित सभी घरेलू संपत्ति जल जाने से तकरीबन 20 लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है. जानकारी के बाद शुक्रवार को सीओ राकेश, राजस्व कर्मचारी अमित रंजन स्थल पर पहुंचे और क्षति का जायजा लिया. पीड़ित परिवारों को तत्काल पॉलीथिन सीट दी गई. जानकारी के बाद भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष पवन कुमार हजारी, राजद के पूर्व प्रत्याशी डॉ विपिन कुमार सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और अग्नी पीड़ितों को ढांढस बंधाते उनके बीच सूखा राशन आदि का वितरण किया गया. जानकारी अनुसार सुनील ठाकुर की पुत्री रसोई में दूध गर्म कर रही थी. इस दौरान रसोई घर में आग लग गई. आग फैलने के बाद वहां रखा गैस सिलेंडर विस्फोट कर गया और देखते ही देखते आग ने कई घरों को अपने चपेट में ले लिया. कुछ देर के लिए मौके पर लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हुए. परंतु सिलेंडर विस्फोट के भय से आग पर काबू पाने के लिए नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे. इधर सूचना के बाद त्रिवेणीगंज से जब तक दमकल पहुंची, तब तक ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. लेकिन तब तक 11 आवासीय घर सहित जेवरात, वस्त्र, फर्नीचर, अनाज, कागजी दस्तावेज सहित सभी घरेलू सामग्री जलकर नष्ट हो गए. अग्नि पीड़ित परिवारों में सुनील ठाकुर, राकेश ठाकुर, सुशील ठाकुर, मुकेश ठाकुर, विकेश ठाकुर, मसोमात पूनम देवी, प्रदीप ठाकुर, अमरनाथ ठाकुर, अनिल ठाकुर, राजेश ठाकुर, कैलाश ठाकुर शामिल हैं. बताया गया कि पीड़ित गृहस्वामी अमरनाथ ठाकुर की पुत्री शिल्पी कुमारी की शुक्रवार को शादी है. शादी के तैयारी के बीच अगलगी की घटना होने से उनके घर के परिजनों में मायूसी छा गई है. इस संदर्भ में सीओ राकेश ने बताया कि पीड़ित 11 परिवारों को तत्काल पालीथीन सीट दिया गया है. तत्काल सहायता राशि के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन