500 से अधिक गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

Updated:
विज्ञापन

लाभार्थियों को रिफ्रेशमेंट भी उपलब्ध कराया गया

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोरियापट्टी में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच सुविधा और बेहतर परामर्श उपलब्ध कराना था. अस्पताल में स्वास्थ्य प्रबंधक एस अदीब अहमद ने बताया कि कैंप में गर्भवती महिलाओं की ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, हेपेटाइटिस, यूरिन टेस्ट, एचआईवी टेस्ट सहित विभिन्न जांच की गई. प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टरों द्वारा आवश्यक परामर्श दिया गया और मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया. साथ ही लाभार्थियों को रिफ्रेशमेंट भी उपलब्ध कराया गया. अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में 410 गर्भवती महिलाओं ने जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया, जबकि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोरियापट्टी में 96 महिलाओं ने भाग लिया. इस अवसर पर अस्पताल प्रभारी डॉ इंद्रदेव यादव, डॉ कृतिका कुमारी, डॉ बीएन पासवान, स्वास्थ्य प्रबंधक इश्तियाक अहमद, एएनएम रेखा कुमारी, पूजा कुमारी, किरण कुमारी, खुशबू कुमारी, लक्ष्मीना कुमारी, जीएसएम पुष्पा कुमारी, मधुलता, पूनम समेत विभिन्न क्षेत्रों की आशा कार्यकर्ता उपस्थित रही. कार्यक्रम को सफल बनाने में चिकित्सा एवं पैरामेडिकल स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन