वर्ल्ड हेल्थ डे पर आरटीसी में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

Updated:
विज्ञापन
वर्ल्ड हेल्थ डे पर आरटीसी में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

शिविर में संदीक्षा सदस्यों के स्वास्थ्य की व्यापक जांच की गई

विज्ञापन

सुपौल. वर्ल्ड हेल्थ डे के अवसर पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के रिक्रूट प्रशिक्षण केंद्र (आरटीसी), सुपौल में संदीक्षा परिवार के लिए एक स्वास्थ्य जांच (हेल्थ चेकअप) शिविर का आयोजन किया गया. यह शिविर विजय सिंह, उप महानिरीक्षक (डीआईजी),आरटीसी सुपौल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया. शिविर में संदीक्षा सदस्यों के स्वास्थ्य की व्यापक जांच की गई. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व को रेखांकित करना था. शिविर के दौरान सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ आवश्यक चिकित्सीय परामर्श भी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया गया. संदीक्षा अध्यक्ष पूजा विजय सिंह ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन