अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिविर में 105 मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क रूप से आवश्यक दवाई दी गई.

विज्ञापन

सरायगढ़ अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर सहकारिता विभाग द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रभूषण मंडल, डॉ सज्जाद अहमद के द्वारा विभिन्न प्रकार के बीमारियों की जांच कर नि:शुल्क रूप से आवश्यक दवा का वितरण किया गया. डॉ सज्जाद अहमद ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में 105 मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क रूप से आवश्यक दवाई दी गई. शिविर में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी शिव शंकर पंडित, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद यादव, स्वास्थ्य प्रबंधक प्रेमचंद रंजन, बीसीएम तपेश कुमार मंडल, लेखा प्रबंधक राजीव रंजन मिश्र, एएनएम सुनिधि कुमारी, प्रतिभा कुमारी, सुनीता कुमारी, एसटीएस सूरज कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन