ePaper

अष्टयाम के मौके पर निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

Updated at : 16 Apr 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
अष्टयाम के मौके पर निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

पूरे क्षेत्र में यात्रा के दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण बना रहा

विज्ञापन

वीरपुर. नगर पंचायत वार्ड नंबर 05 स्थित महादलित टोला में बुधवार को अष्टयाम के पावन अवसर पर कलश यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गयी. धार्मिक वातावरण से ओतप्रोत इस आयोजन में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए. कलश यात्रा की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महादलित टोला स्थित मंदिर से की गई. पारंपरिक गाजे-बाजे और भक्ति संगीत की मधुर धुनों के बीच महिलाओं, युवतियों, बच्चों, बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया. यात्रा महादलित टोला से शुरू होकर हहिया धार तक पहुंची, जहां से महिलाओं ने कलश में जल भरकर पुनः मंदिर परिसर में जाकर कलश की स्थापना की. पूरे क्षेत्र में यात्रा के दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत वातावरण बना रहा. स्थानीय लोगों ने जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत कर आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया. यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता का संदेश भी देता रहा. सभी वर्गों के लोगों ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाया. संजीव मिश्रा ने इस अवसर पर आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन