लाउढ़ पंचायत में ग्राम सभा का हुआ आयोजन, फाइलेरिया मुक्त पंचायत बनाने पर हुई चर्चा

Published at :28 Jan 2025 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
लाउढ़ पंचायत में ग्राम सभा का हुआ आयोजन, फाइलेरिया मुक्त पंचायत बनाने पर हुई चर्चा

फाइलेरिया के रोकथाम और इसके उपचार के लिए आवश्यक उपायों पर बल दिया गया

विज्ञापन

सुपौल. सदर प्रखंड के लाउढ़ पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन मुखिया राजेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में किया गया. इस अवसर पर पिरामल फाउंडेशन से मनु कुमारी और कपिल बराइ ने आगामी 10 फरवरी से शुरू होने वाले सर्वजन दवा सेवन अभियान के संबंध में समुदाय को जागरूक किया. ग्राम सभा में फाइलेरिया रोग और इसके प्रभाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. फाइलेरिया के रोकथाम और इसके उपचार के लिए आवश्यक उपायों पर बल दिया गया. सभी उपस्थित लोगों को बताया गया कि इस अभियान का उद्देश्य फाइलेरिया को जड़ से खत्म करना है. सभा में यह भी जानकारी दी गई कि हाथी पांव के सभी रोगियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र और एमएमडीपी किट उपलब्ध कराए जाएंगे. मुखिया राजेश कुमार चौधरी ने कहा कि पंचायत को फाइलेरिया मुक्त और स्वच्छ बनाना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने ग्रामवासियों से अपील किया कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसे सफल बनाएं. पंचायत को स्वस्थ और समृद्ध बनाने के लिए समुदाय के सदस्यों को जागरूक किया गया. सभी से अपील की गई कि वे स्वच्छता, पोषण और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक रहें. बैठक में यह संदेश दिया गया कि एक स्वस्थ पंचायत ही समग्र विकास का आधार है. मनु कुमारी और कपिल बराइ ने ग्रामवासियों को बताया कि 10 फरवरी से शुरू होने वाले सर्वजन दवा सेवन अभियान के तहत सभी लोगों को निर्धारित दवाओं का सेवन करना अनिवार्य है. उन्होंने बताया कि दवा सेवन से फाइलेरिया जैसे रोगों की रोकथाम संभव है. ग्राम सभा में पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, स्वयं सहायता समूह, जीविका कर्मी, पंचायत सचिव, पंचायत कार्यपालक सहायक समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. सभी ने पंचायत को फाइलेरिया मुक्त और स्वस्थ बनाने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन