ePaper

गले में लीची की गुठली फंसने से बच्ची की मौत

Updated at : 23 May 2024 6:39 PM (IST)
विज्ञापन
supaul3

लतौना दक्षिण पंचायत के शिवनगर नेपाली टोला वार्ड नंबर 08 में गुरुवार की सुबह गले में लीची की गुठली फंसने से एक 07 वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के लतौना दक्षिण पंचायत के शिवनगर नेपाली टोला वार्ड नंबर 08 में गुरुवार की सुबह गले में लीची की गुठली फंसने से एक 07 वर्षीया बच्ची की मौत हो गयी. जानकारी अनुसार शिवनगर नेपाली टोला वार्ड नंबर 08 निवासी कृष्ण मुरारी साह की 07 वर्षीया पुत्री महिमा कुमारी अन्य बच्चों के साथ लीची वृक्ष के नीचे लीची चुनकर खा रही थी. इसी दौरान बच्ची को ट्यूशन पढ़ने के लिए घर बुलाया. घर पहुंचते ही अन्य बच्चों ने देखा कि महिमा को हिचकी आ रही है. परिजन मौके पर गए तो देखा कि लीची की गुठली महिमा के गले में फंस गयी है. परिजनों द्वारा उसे अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक महिमा की मां मनीषा देवी अपनी एकलौती पुत्री की मौत से बेसुध पड़ी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन