ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची की मौत

Updated:
विज्ञापन

मौत से परिजन के बीच कोहराम मचा हुआ है

विज्ञापन

किशनपुर. कोशी तटबंध के भीतर मौजहा पंचायत के वार्ड नंबर सात में सड़क दुर्घटना में शनिवार को सात वर्षीय बच्ची की मौत हो गई. मिली जानकारी अनुसार मौजहा पंचायत के वार्ड नंबर सात निवासी शिव कुमार शर्मा के सात वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी शनिवार के शाम चापाकल पर पानी पीने जा रही थी. इसी दौरान ट्रैक्टर के चपेट में आ गई, जिसे तत्काल उपचार के लिए जिला मुख्यालय स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया. जहां बच्ची की मौत हो गई. स्थानीय स्तर पर पंचायत में मामला सुलझाने का प्रयास किया गया. इसी दौरान किसी ने इस बात की जानकारी पुलिस को दे दिया. जहां थानाध्य्क्ष के निर्देश पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. मौत से परिजन के बीच कोहराम मचा हुआ है. इस बाबत थानाध्यक्ष ज्ञानरंजन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा गया है. अब तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन