30 नवंबर से पहले गैस उपभोक्ताओं को कराना होगा केवाईसी

Updated:
विज्ञापन

भारत पेट्रोलियम की ओर से जारी किया गया है गाइइलाइंस

विज्ञापन

– भारत पेट्रोलियम की ओर से जारी किया गया है गाइइलाइंस – गैस कनेक्शन नियमित रखने के लिए केवाईसी कराना अनिवार्य वीरपुर गैस का नियमित लाभ लेने के लिए प्रत्येक लाभुकों को केवाईसी कराना अनिवार्य होगा. भारत पेट्रोलियम की ओर से जारी गाइडलाइन्स में कहा गया है कि प्रत्येक लाभुक अपने गैस केनेक्शन का केवाईसी करा लें. ऐसा नहीं करने पर नियमित आवंटन और सब्सिडी बंद हो जायेगा. शनिवार को नगर पंचायत के वार्ड आठ स्थित भारत गैस एजेंसी के वितरक संजय कुमार भारती ने बताया कि 30 नवम्बर से पहले अपना अपना केवाईसी करा लें, यानि बायोमेट्रिक फिंगर करा दें अन्यथा उनका कार्ड स्थायी तौर पर बंद कर दिया जाएगा. कर्मी विनोद कुमार विश्वास ने बताया कि उज्जवला योजना से सम्बंधित हैं या किसी तरह के उपभोक्ता को केवाईसी कराना अनिवार्य है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन