अलग-अलग जगहों से गांजा, शराब व हथियार बरामद

Updated:
विज्ञापन
अलग-अलग जगहों से गांजा, शराब व हथियार बरामद

गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

विज्ञापन

21 अभियुक्त भी गिरफ्तार – यह अभियान आगे भी रहेगा जारी : एसपी सुपौल. जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर शुक्रवार को चलाये गये अभियान में 57 किलो गांजा, 144 लीटर देसी शराब, एक कट्टा बरामद किया गया. 21 अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया गया. जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना द्वारा चलाये गये अभियान में भपटियाही थाना क्षेत्र के नारायणपुर वार्ड नंबर 07 के रंजीत मेहता के घर से 57 किलो गांजा बरामद किया गया. इस संदर्भ में भपटियाही थाना कांड संख्या 37/25 दर्ज किया गया. जबकि सदर थाना क्षेत्र के बेला पुनर्वास वार्ड नंबर 15 से मो कुदुस के पुत्र मो अफताब को एक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं लौकहा थाना क्षेत्र के बरूआरी निवासी चंद्रभूषण सिंह उर्फ मिट्ठू के घर से 40 लीटर देसी शराब बरामद किया गया. जबकि रतनपुर थाना क्षेत्र के डुमरी चौक के समीप से 54 लीटर देसी शराब के साथ मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत तरहा वार्ड नंबर 04 निवासी सत्यनारायण मंडल के पुत्र विकास कुमार को गिरफ्तर किया गया. बताया कि इस अभियान के क्रम में लौकहा थाना क्षेत्र के बरूआरी दुर्गा स्थान के निकट से करीब 50 लीटर देसी शराब बरामद किया गया. लौकहा पुलिस द्वारा कांड संख्या 12/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है. बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण व विधि-व्यवस्था संधारण के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा. वहीं गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन