मरीजों के बीच फल व बिस्कुट वितरित

Updated:
विज्ञापन
मरीजों के बीच फल व बिस्कुट वितरित

सचिव राम कुमार चौधरी ने कहा कि रेड क्रॉस सदैव पीड़ित मानवता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहा है

विज्ञापन

सुपौल. विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल एवं बिस्कुट का वितरण किया गया. इस आयोजन में रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव राम कुमार चौधरी, अभय तिवारी, खुर्शीद आलम, दीपिका चंद्रा, अभिनव कुमार, अनिकेत सिंह, पंकज मेहता एवं अमरनाथ साह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे. मौके पर सचिव श्री राम कुमार चौधरी ने कहा कि रेड क्रॉस सदैव पीड़ित मानवता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहा है. उन्होंने सभी मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की. कार्यक्रम के माध्यम से मरीजों को न केवल पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया गया, बल्कि उनके मनोबल को भी बढ़ाने का प्रयास किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन