ePaper

निःशुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 14 को

Updated at : 09 Sep 2025 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
निःशुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर 14 को

बैठक की अध्यक्षता क्लब के जोनल अध्यक्ष भरत कुमार झा ने की

विज्ञापन

सुपौल. लायंस क्लब सुपौल व बिहार के प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सालय श्री बालाजी नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 14 सितंबर 2025 को सुबह 09 बजे से टाउन हॉल (निकट कचहरी कैंपस), सुपौल में मुफ्त नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस शिविर में गरीब व जरूरतमंद मरीजों के लिए मोतियाबिंद ऑपरेशन की निःशुल्क सुविधा भी उपलब्ध होगी. कार्यक्रम के संयोजक धर्मेन्द्र सिंह पप्पू ने बताया कि श्री बालाजी नेत्रालय, बिहार का ख्यातिप्राप्त नेत्र अस्पताल है, जहां सुपौल सहित विभिन्न जिलों के मरीज उपचार के लिए जाते हैं. अस्पताल के निदेशक डॉ शशि मोहनका, जो स्वयं सुपौल के मूल निवासी हैं, विशेष आग्रह पर अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर इस सेवा शिविर में भाग लेंगे. उन्होंने सभी जरूरतमंद लोगों से अपील की कि वे शिविर का लाभ अवश्य उठाएं. मरीजों के पंजीकरण की सुविधा 13 सितंबर की शाम तक निर्धारित मोबाइल नंबरों, शिविर स्थल पर लगे बैनरों, सदर अस्पताल स्थित आयुष दवा केंद्र, इन्वेस्टिगा डायग्नोस्टिक सेंटर व संस्था के सभी सदस्य-प्रतिष्ठानों पर उपलब्ध रहेगी. इस आयोजन को सफल बनाने हेतु लायंस क्लब सुपौल की कोर कमेटी की बैठक डॉ ओपी अमन के नर्सिंग होम में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता क्लब के जोनल अध्यक्ष भरत कुमार झा ने की. उन्होंने शहर के सभी सामाजिक संगठनों से सहयोग की अपील की. संस्था के वर्तमान अध्यक्ष तपेश्वर मिश्र ने कहा कि शिविर में चयनित मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क कराया जाएगा. इस अवसर पर सूरज, डॉ प्रदीप शर्मा, मुकेश मोहनका,चंदन व रौशन आनंद ने कार्यक्रम की सफलता के लिए अपने विचार रखे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन