पिपराखुर्द व मुरली पंचायत में मनायी गयी पूर्व पीएम की जयंती
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Dec 2024 7:11 PM
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री सह भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पिपराखुर्द पंचायत में अजय सिंह के आवास पर उत्तरी भाग के मंडल अध्यक्ष किशोर ठाकुर की अध्यक्षता में मनायी गयी.
सरायगढ़. भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री सह भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पिपराखुर्द पंचायत में अजय सिंह के आवास पर उत्तरी भाग के मंडल अध्यक्ष किशोर ठाकुर की अध्यक्षता में मनायी गयी. इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तस्वीर पर माल्यार्पण किया. वहीं मुरली पंचायत में शैलेंद्र झा के आवास पर दक्षिणी भाग के मंडल अध्यक्ष चंदन गुप्ता की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनायी गयी. मौके पर भाजपा नेता विजय कुमार सिंह, नरेंद्र मुखिया, प्रभु कुमार मेहता, परमेश्वर मुखिया, राम प्रसाद साह, कुंदन कुशवाहा, तारानंद झा, चंदेश्वर शर्मा, देवनारायण मेहता, मिश्रीलाल गुप्ता, अशोक गुप्ता, देवनारायण सरदार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










