परिवहन नियमों की उड़ायी जा रही धज्जियां

Updated:
विज्ञापन
परिवहन नियमों की उड़ायी जा रही धज्जियां

जाम में फंस कर आवागमन कर रहे लोग परेशान हो रहे हैं

विज्ञापन

सुपौल. यातायात सुविधा को बेहतर ढंग से बहाल करने के लिए सुपौल में यातायात थाना की स्थापना की गयी है. बावजूद लोगों को यातायात करने में सुविधा नहीं मिल रही है. हर दिन शहर में परिवहन नियमों की धज्जियां उड़ायी जा रही है. परिवहन नियम का पालन नहीं किये जाने से शहर में प्रतिदिन जाम लगता है. जाम में फंस कर आवागमन कर रहे लोग परेशान हो रहे हैं. स्टेशन रोड, गांधी मैदान रोड, नौ आना कचहरी रोड व लोहियानगर में जाम से आम लोग त्रस्त हो चुके हैं. वहीं नो इंट्री के वक्त भी भारी वाहनों के परिचालन से लंबा जाम लग जाता है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Basant Yadav

लेखक के बारे में

By Basant Yadav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन