अगलगी में पांच घर जले, लाखों की संपति का नुकसान

Updated:
विज्ञापन
अगलगी में पांच घर जले, लाखों की संपति का नुकसान

मंगलवार की अहले सुबह लगी आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पाया

विज्ञापन

पिपरा. थाना क्षेत्र के ठाढ़ी भवानीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 02 में बिजली की शाॅर्ट सर्किट से लगी आग में पांच घर जल गये. मंगलवार की अहले सुबह लगी आग पर फायर ब्रिगेड की टीम ने काबू पाया. हालांकि तब तक घर में रखे अनाज, अलमारी, जेवरात, नकदी, बाइक सहित लाखों का सामान जल गया. इस अगलगी में मवेशी भी झुलस गये. पीड़ित परिवारों द्वारा अंचलाधिकारी को आवेदन देकर सरकारी सहायता की मांग की गई है. अंचलाधिकारी के आदेश पर राजस्व कर्मचारी ने स्थलीय जांच भी की है. पीड़ित परिवारों में मो निजाम खां, मोसोमत सहिदा, मो शहाबुद्दीन खां, मो कासिम ख़ां, मो असलम खां, मो तनवीर आलम के परिवार शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन