ePaper

सिमराही में पहली बार पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ

Updated at : 27 Aug 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
सिमराही में पहली बार पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गुंजायमान है इलाका

विज्ञापन

– गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गुंजायमान है इलाका – ऐसे आयोजन से समाज में भाईचारा और सांस्कृतिक चेतना का होता है संचार : सचिन राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत सिमराही में पहली बार पांच दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ भव्यता और भक्तिभाव के साथ किया गया. इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल छा गया. गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा नगर क्षेत्र गुंजायमान हो उठा. इस ऐतिहासिक आयोजन के तहत नगर क्षेत्र के दो प्रमुख स्थलों पर भव्य पूजा पंडाल बनाकर भगवान श्री गणेश की विशाल प्रतिमाएं स्थापित की गई. इस दौरान पिपराही रोड स्थित मारवाड़ी धर्मशाला के पंडाल में व नगर पंचायत के वार्ड नंबर 13 में भव्य पंडाल लगाकर आकर्षक सजावट के बीच प्रतिमा की स्थापना की गई. मारवाड़ी धर्मशाला के समीप पंडित देवेंद्र झा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की शुरुआत हुई. जहां मुख्य यजमान विशो साह की उपस्थिति में पूजा संपन्न हुई. इस दौरान मुख्य अतिथि एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सचिन माधोगड़िया ने फीता काटकर महोत्सव का औपचारिक उद्घाटन किया. उन्होंने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि सिमराही में पहली बार आयोजित हो रहा यह गणेश महोत्सव निश्चित रूप से ऐतिहासिक बन गया है. ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा और सांस्कृतिक चेतना का संचार होता है. वार्ड संख्या 13 में एनएच-106 किनारे सिंचाई विभाग कार्यालय के सामने के भव्य पंडाल बनाकर विधिपूर्वक भगवान श्री गणेश का पूजा-पाठ किया गया. यहां पंडित बबलू झा एवं यजमान आनंद गुप्ता द्वारा विधिपूर्वक पूजा पाठ किया गया. जहां पूजा समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार वर्मा के नेतृत्व में सदस्य निर्मल स्वर्णकार, मोनू कर्ण, प्रिंस झा, आनंद गुप्ता, सुधांशु गुप्ता, हेमंत गुप्ता, सोनू गुप्ता, शुभम राज, प्रिंस सिंह, कुणाल चौधरी आदि सक्रिय दिखे. साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश की भक्ति में लीन दिखे. वहीं धर्मशाला प्रांगण में हो रहे पूजा समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि यह महोत्सव पांच दिनों तक चलेगा. प्रत्येक दिन पूजा-अर्चना के साथ-साथ भजन-कीर्तन, गंगा आरती, भक्ति जागरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. समापन दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. जिसमें नगर भ्रमण, झांकियां और ढोल-नगाड़ों के साथ प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा. मौके पर निगरानी समिति के बिंदी प्रसाद गुप्ता, अरविन्द कुमार मुन्ना, व्यापार संघ अध्यक्ष ललित जायसवाल, पूजा समिति अध्यक्ष सानू जायसवाल, सानू माधोगड़िया, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, चंदन कुमार, सागर कुमार, अभिषेक बच्चन, सचिव विश्वजीत भगत, उप सचिव ब्रजेश गुप्ता एवं पप्पू पौद्दार, कोषाध्यक्ष बालमुकुंद चौधरी, सह कोषाध्यक्ष कुंदन विवेक, महताब चांद सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे. जबकि सक्रिय सदस्यों में रिंकू भगत, कुंदन जायसवाल, चीकू गुप्ता, नीतीश जायसवाल, मनीष चौधरी, अक्षय पौद्दार, अंकित रौनियार, सुमित चौधरी, मासूम गुप्ता, देवादित्य सेन, अशोक बाबा, रामविलास यादव, राधेश्याम साह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने आयोजन में सहभागिता निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन