चूल्हे की चिंगारी से लगी आग, दो घर जले

Updated:
विज्ञापन

सीओ प्रियंका सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार के बीच प्लास्टिक का वितरण किया गया है

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. प्रखंड क्षेत्र के बरहकुरुवा पंचायत के वार्ड 4 में शुक्रवार की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे अचानक आग लगने से दो घर और एक गोहाल जलकर राख हो गया. आग की शुरुआत कैलू सरदार के घर में चूल्हे की चिंगारी से हुई जो देखते ही देखते बगल के भोली सरदार और कैलू सरदार के घर तक फैल गई. आग की सूचना पर आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में जुटे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस अग्निकांड में करीब डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति जल गई. वहीं एक गाय झुलस गई. आग में एक बाइक, दो साइकिल, चौकी, ड्रम, अनाज, कपड़ा, बर्तन और नगद चार हजार रुपए सहित, आवश्यक कागजात और कई जरूरी सामान जल गए. शनिवार को ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की. सीओ प्रियंका सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार के बीच प्लास्टिक का वितरण किया गया है. आगे सरकार द्वारा निर्धारित आपदा राशि प्रदान की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन