नियम कानून तोड़ने वालों पर होगी प्राथमिकी : एसडीएम

थाना क्षेत्र स्थित महद्दीपुर बाजार में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
थाना क्षेत्र स्थित महद्दीपुर बाजार में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक छातापुर. थाना क्षेत्र स्थित महद्दीपुर बाजार में रविवार को आगामी दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की विशेष बैठक हुई. त्रिवेणीगंज एसडीएम अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एसडीपीओ विभाष कुमार, बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता, थानाध्यक्ष प्रमोद झा सहित इलाके के जनप्रतिनिधि, गणमान्य, प्रबुद्धजन व स्थानीय नागरिक मौजूद थे. बैठक में आगामी दुर्गापूजा के आयोजन को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गहन विमर्श किया गया. वहीं गत वर्ष हुई घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो, पूर्व की तरह सामाजिक सौहार्द कायम रहे. इसके लिए सबों की जिम्मेवारी तय की गई. एसडीएम ने कहा कि पूर्व के वर्षों में होमगार्ड के बल पर पूजा आयोजन को सफल कर लिया जाता था. जो कि दोनों ही समुदाय के लिए गर्व की बात है. विगत वर्ष हुई घटनाओं से सीख लेकर आगे बेहतर करने की जरूरत है. कहा कि नशे का सेवन करने वालों को आयोजन से दूर रखिये. मेला व जुलूस के दौरान तैनाती के लिए वोलेंटियर की सूची बना लें. शांति और सौहार्द के लिए सभी की जिम्मेवारी तय की जायेगी. उन्होंने बुजुर्गों से अनुरोध किया कि नई पीढ़ी को यहां का इतिहास बताकर उसकी जिम्मेवारियों को समझायें. कहा कि शांतिपूर्वक आयोजन संपन्न के लिए अनुमंडल प्रशासन कृत संकल्पित हैं. एसडीपीओ ने अपना संबोधन मुजफ्फर रिजवी के श्लोक लम्हों ने खता की सदियों ने सजा पाई है से किया. कहा कि निर्धारित समय पर विसर्जन हो और गत वर्ष के घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो यह सुनिश्चित कर लें. दिशा निर्देश व नियम कानून का उल्लंघन करने वालों एफआईआर निश्चित रूप से होगा. कहा कि आयोजन को बेहतर ढंग से सफल कर मिशाल कायम करें. पुलिस व प्रशासन से अपेक्षित सहयोग मिलेगा यह विश्वास को बनाये रखें. कहा कि डीजे, आर्केस्ट्रा आदि पर पूर्ण प्रतिबंध है. सभी पूजा कमेटी समय से थाना के माध्यम से लाइसेंस जरूर ले लें. बीडीओ ने कहा कि विगत वर्ष के दुर्गापूजा विसर्जन जुलूस और मुहर्रम जुलूस के दौरान जो कुछ घटना हुई वह निंदनीय है. उन्होंने घटना की भयावहता को नजदीक से देखा है. थानाध्यक्ष ने कहा कि अनुमंडल प्रशासन के नेतृत्व में थाना पुलिस और समाज के लोग मिल जुलकर दुर्गापूजा को सफलता पूर्वक संपन्न करायेंगे. समापन के बाद मिलकर खुशियां मनायेंगे. बैठक में शालीग्राम पांडेय ने कहा कि छोटी छोटी बातों को तूल देकर सद्भाव को बिगाड़ना समाज के हित में नहीं है. बीते दशकों में मंदिर निर्माण के लिए चाय दुकान को हटा लिया था. यह आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है. बच्चों के नशा सेवन पर अभिभावक नियंत्रण नहीं करेंगे तो समाज कलंकित होगा. युवाओं को बुजुर्गों से मार्गदर्शन लेकर पूर्व के गौरवशाली इतिहास को बरकरार रखने की जरूरत है. गौरीशंकर भगत ने कहा कि पूर्व की घटना के चर्चाओं पर दुख होता है. गलती की पुनरावृति नहीं होगी इसका विश्वास दिलाया. मदन श्रीवास्तव ने कहा कि वे 22 वर्ष सचिव रहे हैं. उनके समय में चौकीदार के सहयोग से पूजा संपन्न कराया जाता था. परंतु ड्रग्स व शराब के कारण दुर्भाग्य से गतवर्ष महद्दीपुर बाजार बदनाम हुआ. राजाराम चौधरी ने कहा कि सामाजिक सौहार्द के इतिहास को इस बार पुनः स्थापित करेंगे. दयानंद राम ने कहा कि आयोजन में व्यवधान नहीं हो इसके लिए सभी मिलकर आपसी भाईचारे के साथ काम करेंगे. भीमशंकर चौधरी ने कहा कि नई पीढ़ी में नशे की लत के कारण दो तीन साल से असहज स्थिति बन रही है. रहमत अली ने कहा कि पूर्व की घटना के लिए पंचायतवासी क्षमाप्रार्थी हैं. उन्हें भरोसा है कि आगे ऐसी घटना नहीं होगी. बैठक में राजू खान, मनीष कुमार वर्मा, ललन भुस्कूलिया, इमरान खान, अरविंद शर्मा, सुशील कुमार मंडल, मो हसन अंसारी, मकशुद मसन, रमेश कुमार मुखिया, एजाजुल खान, ब्रह्मदेव यादव, मंगल सिंह, खुर्शीद आलम आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




