बांस काटने के विवाद में मारपीट, तीन जख्मी

Updated:
विज्ञापन
बांस काटने के विवाद में मारपीट, तीन जख्मी

घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

विज्ञापन

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के मुरली पंचायत के वार्ड 3 में शनिवार को बांस काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना घटी. जिसमें एक पक्ष के तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुरली पंचायत के वार्ड तीन निवासी भागवत यादव के पास पड़ोस के शंभू यादव के खेत में बांस लगा हुआ है. शंभू यादव का बांस भागवत यादव के घर पर गिर गया था. भागवत ने बांस को काटने के लिए शंभू से कई बार कहा लेकिन वह ध्यान नहीं दे रहा था. इसके बाद भागवत यादव ने बांस को काटने लगा. इसी बात को लेकर शंभू ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ पहुंचकर लाठी डंडे से भागवत , उनकी पत्नी चंद्रकला देवी और उसका एक पोता विवेक कुमार को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की सहयोग से सीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया गया. डॉ शहनवाज आलम ने तीनों घायलों का इलाज किया, लेकिन तीनों की हालत गंभीर होने के कारण डॉ ने सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया. घटना को लेकर भपटियाही थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन