आतंकियों के भारतीय सीमा में प्रवेश की आशंका, हाई अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

सूचना के बाद पूरे बिहार में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है

विज्ञापन

वीरपुर. खुफिया एजेंसियों की सूचना के बाद बिहार में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं. सूचना के बाद पूरे बिहार में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. वहीं, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है. सुपौल जिले के भीमनगर स्थित एसएसबी बीओपी पर गुरुवार को जवानों ने विशेष चौकसी बरतते हुए नेपाल आने-जाने वाले हर व्यक्ति की गहन तलाशी ली. एसएसबी की 45वीं बटालियन को सुपौल जिले की सीमा पर कुल 18 बीओपी की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा कई पगडंडियों और खुले रास्तों पर भी निगरानी बढ़ाई गई है. हालांकि, इस संवेदनशील इनपुट के बावजूद स्थानीय स्तर पर कई वरीय पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौन साधे रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन