पिता-पुत्र पर गेहूं की फसल में आग लगाने का आरोप

थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि खेत में आग लगाने के मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है
वीरपुर. थाना क्षेत्र के एक किसान ने विनोद भिंडवार ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. पीड़ित किसान ने बताया है कि थाना क्षेत्र के बसंतपुर पंचायत अंतर्गत फतेहपुर मौजा स्थित 75.24 डिसमिल जमीन में आग लगाकर गेहूं की फसल व बांस को बर्बाद कर दिया. दिए गए आवेदन में कहा है कि खोनताहा वार्ड नंबर 01 निवासी प्रदीप भिंडवार व उनके पुत्र अभिषेक अपने साथ कुछ अज्ञात लोगों को लेकर आया और गेहूं के खेत में लगे गेहूं की फसल और बांस की बीट में आग लगा दी. जिसके बाद लोगों के द्वारा की सूचना मिलने पर जब वहां पहुंचा तो देखा कि दोनों पिता और पुत्र खड़ा था. थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि खेत में आग लगाने के मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है. जांच की जा रही है. दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




