स्थानांतरित थानाध्यक्ष को दी विदाई व नये का हुआ स्वागत

Updated:
विज्ञापन
स्थानांतरित थानाध्यक्ष को दी विदाई व नये का हुआ स्वागत

थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि जो प्यार, सम्मान और सहयोग मुझे मरौना के लोगों से मिला, वह हमेशा याद रहेगा

विज्ञापन

निर्मली. मरौना थाना परिसर में स्थानांतरित थानाध्यक्ष के विदाई को लेकर गुरुवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार को विदाई दी गयी. वहीं नए थानाध्यक्ष राजू कुमार का स्वागत किया गया. समारोह में मुखिया जितेंद्र कुमार, एकता यादव, देवेंद्र ठाकुर, फिरोज आलम, देव नंदन यादव, विष्णु देव यादव, श्याम सुंदर यादव, प्रभाष मंडल, कपिलेश्वर यादव एवं पूर्व मुखिया लक्ष्मी नारायण यादव आदि ने दोनों थानाध्यक्ष को माला, पाग, चादर व गुलदस्ता देकर विदाई व सम्मानित किया. जनप्रतिनिधियों ने थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार के तीन वर्षों के कार्यकाल की सराहना की. कहा कि उन्होंने मरौना क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था और लोगों के साथ सामंजस्यपूर्ण व्यवहार किया. थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि जो प्यार, सम्मान और सहयोग मुझे मरौना के लोगों से मिला, वह हमेशा याद रहेगा. इस मौके पर अजित कुमार, सुनील यादव, विवेक कुमार, शिव कुमार, लड्डू लाल यादव, ललन मंडल, भूपेंद्र यादव, देव नारायण ठाकुर, गौरी सिंह, राज नारायण यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन