सुपौल उमावि में प्रभारी एचएम को समारोहपूर्वक दी गई विदाई

Updated:
विज्ञापन
सुपौल उमावि में प्रभारी एचएम को समारोहपूर्वक दी गई विदाई

वरीय शिक्षक अजय कुमार को बनाया गया प्रधानाध्यापक

विज्ञापन

– वरीय शिक्षक अजय कुमार को बनाया गया प्रधानाध्यापक सुपौल. जिला मुख्यालय स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय के एचएम मानिकचंद यादव को सेवानिवृत्ति के अवसर पर शनिवार को भावभीनी विदाई दी गई. विद्यालय परिसर में आयोजित सेवानिवृत्ति विदाई सह सम्मान समारोह में शिक्षकों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और छात्रों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही. विदाई सह सम्मान समारोह में शामिल जिला शिक्षा पदाधिकारी संग्राम सिंह ने सेवानिवृत्त एचएम मानिकचंद यादव को बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु की शुभकामनाएं दी. उन्होंने विद्यालय के प्रति मानिकचंद यादव के समर्पण, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता की सराहना की. साथ ही प्रभार संभालने वाले वरीय शिक्षक अजय कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की. स्थापना डीपीओ आलोक शेखर ने मानिकचंद यादव के मृदुभाषी स्वभाव, धैर्य और सकारात्मक कार्यशैली को याद करते हुए कहा कि ऐसे व्यक्तित्व विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं. जिला परिषद सदस्य रजनीश कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त एचएम को सुखद, स्वस्थ और सक्रिय जीवन की शुभकामनाएं दी. समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षक हीरा झा ने स्कूल के पुराने गौरवशाली दिनों को याद किया. वहीं सेवानिवृत्त एचएम उमेश यादव, सुशील कुमार मंडल, बीबी बालिका विद्यालय के एचएम गोपाल चौधरी, शिक्षक रंधीर कुमार राणा, सेवानिवृत्त शिक्षक प्रमोद कुमार चौधरी सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपना-अपना विचार रखा. सेवानिवृत्त शिक्षक सत्यनारायण यादव ने सेवानिवृत्त एचएम मानिकचंद यादव के योगदान को अनुशासित और अविस्मरणीय बताया तथा नए प्रभारी एचएम को शुभकामनाएं दी. मौके पर विद्यालय के शिक्षक पवन कुमार, राजेश कुमार, मंजय कुमार झा, लिपिक ललन कुमार, सेवानिवृत्त लिपिक संजय कुमार वर्मा, स्काउट व गाइड के जिला आयुक्त संजय झा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र एवं अभिभावक उपस्थित रहे.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन