तकनीकी सहायक के स्थानांतरण पर दी गयी विदाई

Updated:
विज्ञापन
तकनीकी सहायक के स्थानांतरण पर दी गयी विदाई

कार्य के प्रति बहुत ही कर्मठ लगनशील रहने के कारण जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र भी दिया गया था

विज्ञापन

सुपौल.जिला मुख्यालय स्थित सामाजिक सुरक्षा कोषांग में पूर्व में कार्यरत तकनीकी सहायक विवेक कुमार का सहायक निदेशक शशि कुमार के नेतृत्व में बुधवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया. जहां उन्हें वर्तमान में मौजूद कर्मियों के द्वारा माला पहनाकर विदाई दिया गया. श्री कुमार का सहरसा कश्मीरी में तबादला हुआ है, जो गुरुवार को सहरसा में अपना योगदान देंगे. इस संबंध में निदेशक शशि कुमार ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग में कार्यरत तकनीकी सहायक विवेक कुमार का तबादला सहरसा हुआ है. बताया कि विवेक कुमार अपने कार्यकाल में बहुत ही अच्छे तरीके से कार्य किये. कार्य के प्रति बहुत ही कर्मठ लगनशील रहने के कारण जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र भी दिया गया था. विवेक कुमार के विदाई के दौरान लिपिक मुस्कान, राजा, आशीष समेत सामाजिक सुरक्षा के सभी कर्मी बहुत ही ज्यादा भावुक दिखाई दिए. सभी मौजूद कर्मियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन