अधजला पटाखा को जलाने पर हुआ विस्फोट, बालिका घायल

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र महेशुआ वार्ड 11 में मंगलवार सुबह लगभग 9 अधजले पटाखा को जलाते समय हुए विस्फोट से एक बालिका गंभीर रूप से झुलस गई. घटना के बाद परिजनों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जाता है कि इंदल ठाकुर की पुत्री कल्पना कुमारी मंगलवार सुबह जले पटाखा को चुनकर लाई और उसको जला रही थी. इसी दौरान पटाखा विस्फोट हो गया, जिससे वह झुलस गई है. घटना के बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ बीएन पासवान ने बताया कि पटाखा से बालिका झुलस गई है. फिलहाल अभी इलाजरत है और खतरे से बाहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन