पंचमुखी हनुमान मंदिर में अखंड रामधुनी का समापन
Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 04 Feb 2026 7:50 PM
समापन के मौके पर आयोजन समिति की ओर से आतिशबाजी की गयी
सुपौल. जिला मुख्यालय स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित 72 घंटे का अखंड रामधुनी का समापन बुधवार की शाम हुआ. रामधुनी में इलाके के कई नामचीन मंडलियों ने हिस्सा लिया. जिन्होंने अपना-अपना प्रस्तुति देकर लोगों को भाव विभोर कर दिया. विभिन्न गाने की धुन पर हरे राम हरे कृष्ण गायन के साथ कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. समापन के मौके पर आयोजन समिति की ओर से आतिशबाजी की गयी. तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन को लेकर पूरा इलाका भक्तिमय रहा. इससे पूर्व मंगलवार को मंदिर परिसर में भक्तों के लिए महा प्रसाद का आयोजन किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में शहर के लोगों ने हिस्सा लिया. महा प्रसाद का वितरण नप के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव के साथ आयोजन समिति के लोगों ने किया. आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष शरद कुमार मोहनका, सचिव उमाशंकर साह, उपाध्यक्ष भगवान झा, सूरज यादव, विनोद शर्मा, पप्पू साह, मनोज सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










