सुपौल के छातापुर में 18 मई को हटाया जाएगा अस्थाई अतिक्रमण

Published by : MANISH KUMAR Updated At : 15 May 2026 5:40 PM

विज्ञापन

सुपौल के छातापुर में 18 मई को हटाया जाएगा अस्थाई अतिक्रमण

विज्ञापन

छातापुर (सुपौल) से संजय कुमार पप्पू .

छातापुर थाना परिसर में शुक्रवार को प्रखंड प्रशासन ने मुख्यालय के व्यवसाईयों एवं गणमान्य लोगों के साथ बैठक की. बीडीओ राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 18 मई को अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से अवगत कराया गया. वहीं एसएच 91 के दोनों किनारे सरकारी भूमि को कार्रवाई से पूर्व ही खाली कर देने का अनुरोध किया गया. बैठक में सीओ राकेश. थानाध्यक्ष प्रमोद झा भी मौजूद रहे. बीडीओ ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालनार्थ अतिक्रमण के विरुद्ध यह कार्रवाई की जा रही है. अनुपालन प्रतिवेदन के साथ अतिक्रमण मुक्त कराये गये भूमि की वीडियोग्राफी भी न्यायालय को तय समय सीमा के अंदर भेजा जाना है.

अनुमंडल प्रशासन गंभीर

अनुमंडल प्रशासन गंभीर है और इस दिशा में समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. कहा कि 18 मई को अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई के लिए प्रशासन व पुलिस के स्तर पर सभी तैयारी पुरी कर ली गई है. अस्थाई अतिक्रमण हटाने को लेकर कोई भी व्यक्ति दुविधा में नहीं रहें. प्रयास यह है कि कार्रवाई के दौरान किसी भी व्यक्ति को अतिरिक्त नुकसान नहीं हो और कानुनी उलझनों से उसे बचाया जा सके. इसलिए सभी व्यवसाईयों के साथ बैठक की गई. कहा कि 18 मई से पूर्व जिनके द्वारा अस्थाई अतिक्रमण नहीं खाली किया गया. वहां जेसीबी मशीन से उस हिस्से को ध्वस्त कर दिया जायेगा. साथ ही अतिक्रमणकारी से ढाई से लेकर पांच हजार रूपये की वसुली की जाएगी. वैसे लोगों के विरुद्ध धारा 107 के तहत विधि सम्मत कार्रवाई भी संभावित है. बीडीओ ने यह भी कहा कि कुछ महीने बाद भीमपुर से लेकर जदिया तक फोरलेन सड़क का निर्माण शुरू होना है. येसे में सरकारी जमीन से स्थाई अतिक्रमण के विरुद्ध भी कार्रवाई तय है. स्थाई अतिक्रमण हटाने के लिए मापी कर भूमि चिन्हित किया जायेगा फिर नोटिस भेजी जायेगी. सीओ ने कहा कि हाट व गुदरी का मामला फूटकर विक्रेताओं से जुडा हुआ है.

तीन बजे सुबह लगाते हैं दुकान

फूटकर विक्रेता गर्मी के मौसम में तीन बजे से रात्रि के आठ बजे तक सडक के किनारे अपनी दुकान लगा सकते हैं. वहीं ठंढ के मौसम में दो बजे से लेकर शाम सात बजे अपनी दूकान लगायेंगे. जहां तक हाट व गुदरी की जमीन के अतिक्रमण का मामला है. उक्त भूमि को अतिक्रमण से मूक्त कराने की दिशा में भी कार्यवाही चल रही है. इस दौरान व्यवसाईयों ने मुख्यालय स्थित हाट व गुदरी की जमीन को अतिक्रमण से मूक्त कराने की मांग की. ताकि कार्रवाई की जद में आने वाले व्यवसाई को दुकान करने का स्थान मिल सके. वहीं मछली बाजार के लिए भी स्थल चिन्हित करने का अनुरोध किया गया. बैठक में व्यवसाई संघ के प्रखंड अध्यक्ष केशव कुमार गुड्ड. शालीग्राम पांडेय. फेकनारायण मंडल. रघुनंदन पासवान. पवन कुमार हजारी. गुड्डू भगत. रामटहल भगत. गुंजन भगत. दीपक बख्शी सहित डहरिया पूला से लेकर राजवाडा पूल तक के व्यवसाई सामिल हुए

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन