बीएन कॉलेज परिसर में 12 को रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

रोजगार सह मार्गदर्शन मेला की सफलता को लेकर सघन प्रचार प्रसार के लिए प्रखंड परियोजना प्रबंधक मृत्युंजय कुमार ने बुधवार को रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

विज्ञापन

सरायगढ़ जीविका कार्यालय सरायगढ़ में बुधवार को बुधवार को पंडित दीनदयाल पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन 12 सितंबर को बीएन कॉलेज भपटियाही में किया जाएगा. उक्त जानकारी प्रखंड परियोजना प्रखंड परियोजना प्रबंधक मृत्युंजय कुवर ने दी. जीविका के रोजगार सह मार्गदर्शन मेला सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड के अलावे किशनपुर, राघोपुर व निर्मली प्रखंड के लोग हिस्सा लेंगे. रोजगार सह मार्गदर्शन मेला की सफलता को लेकर सघन प्रचार प्रसार के लिए प्रखंड परियोजना प्रबंधक मृत्युंजय कुमार ने बुधवार को रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. प्रखंड परियोजना प्रबंधक ने बताया कि रोजगार मेला में 18 से 35 वर्ष के युवक और युवती भाग लेंगे.जिसमे आवश्यक दस्तावेज में शैक्षणिक योग्यता एवं उम्र संबंधित प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो के अलावे अन्य कागजात जरूरी है. रोजगार स्वरोजगार आधारित नि:शुल्क प्रशिक्षण से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को किया जाना है. देश के विभिन्न योजनाओं एवं एजेंसियों के द्वारा संगठित क्षेत्र में बिहार सहित अन्य प्रदेश में नियोजित किया जाना है. इस मौके पर विजय सहनी, अजहर हसन खान, शुभ रंजन कुमार, अमित कुमार, संजीव कुमार, अमित कुमार पांडे सहित अन्य जीविका दीदी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन