ePaper

दिव्यांग युवाओं के लिए रोजगार शिविर आज

Updated at : 08 Sep 2025 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
दिव्यांग युवाओं के लिए रोजगार शिविर आज

श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार के तत्वावधान में जिला नियोजनालय द्वारा नौ सितंबर यानी आज को दिव्यांगजनों के लिए एक दिवसीय रोजगार शिविर आयोजित किया जाएगा

विज्ञापन

सुपौल. श्रम संसाधन विभाग बिहार सरकार के तत्वावधान में जिला नियोजनालय द्वारा नौ सितंबर यानी आज को दिव्यांगजनों के लिए एक दिवसीय रोजगार शिविर आयोजित किया जाएगा. शिविर सुबह 10 बजे से अपराह्न 04 बजे तक संयुक्त श्रम भवन राजकीय आईटीआई परिसर में होगा.जिला नियोजनालय पदाधिकारी अंकिता ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दिव्यांग युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराना है. इस अवसर पर डिलीवरी लिमिटेड जैसी प्रतिष्ठित निजी कंपनी भाग ले रही है, जो योग्य अभ्यर्थियों को चयनित करेगी. अभ्यर्थियों को पहले से किसी पोर्टल पर पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है. शिविर स्थल पर नेशनल करियर सर्विस के माध्यम से निशुल्क निबंधन की सुविधा उपलब्ध होगी. इच्छुक युवा अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं. कहा कि शिविर में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है और साक्षात्कार प्रक्रिया सीधे नियोजक कंपनी द्वारा की जाएगी. विभाग केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका निभायेगा. उन्होंने युवाओं को आग्रह किया कि वे किसी भी एजेंट या बिचौलिये के बहकावे में न आएं. इस पहल से दिव्यांग युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार पाने का सुनहरा अवसर मिलेगा, साथ ही निजी क्षेत्र में करियर बनाने का मार्ग भी प्रशस्त होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन