बैठक में सुरक्षा व गाइडलाइन का पालन पर दिया जोर
Published by :RAJEEV KUMAR JHA
Published at :22 Sep 2025 6:21 PM (IST)
विज्ञापन

दुर्गा पूजा और आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए वीरपुर थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.
विज्ञापन
वीरपुर में दुर्गापूजा को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
वीरपुर. दुर्गा पूजा और आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए वीरपुर थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता एसडीएम नीरज कुमार ने की. इसमें सीडीपीओ सुरेंद्र कुमार, बसंतपुर सीओ हेमंत कुमार अंकुर, वीरपुर थानाध्यक्ष राज किशोर मंडल, बीपीआरओ प्रवीण कुमार प्रभाकर, नगर पंचायत मुख्य पार्षद सुशील कुमार सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, पूजा समिति पदाधिकारी व व्यवस्थापक उपस्थित थे. बैठक में बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी गाइडलाइंस साझा की गयी और सभी पूजा समितियों से इनका कड़ाई से अनुपालन करने की अपील की गयी.सतर्कता पर दिया विशेष बल
एसडीएम नीरज कुमार ने कहा कि इस वर्ष दुर्गापूजा ऐसे समय में हो रहा है, जब विधानसभा चुनाव नजदीक है और पड़ोसी देश नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता है. ऐसे में अतिरिक्त सतर्कता जरूरी है. सभी पूजा समितियां समय पर लाइसेंस प्राप्त करें और पंडालों में आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करें. उन्होंने निर्देश दिया कि पंडालों में सीसीटीवी कैमरे, अग्निशामक यंत्र, सुचारु विद्युत आपूर्ति, महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग कतार, और स्वयंसेवकों की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए. भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा. साथ ही दंडाधिकारियों की नियुक्ति भी की जाएगी, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके. एसडीएम ने लोगों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशासन हर स्तर पर तत्पर रहेगा. उन्होंने सभी से अपील की कि गाइडलाइंस का पालन करते हुए सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाएं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




