डीआरएम ने पिपरा रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

उन्होंने ट्रेन परिचालन से पूर्व रेलवे स्टेशन पर देय सुविधा को पूर्ण करने का निर्देश दिया
पिपरा. समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव शनिवार को पिपरा स्टेशन पहुंच कर रेलवे स्टेशन व रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झंझारपुर मधुबनी से सहरसा और पिपरा स्टेशन के लिए ट्रेन परिचालन के लिए हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को रवाना करेंगे. डीआरएम ने रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट काउंटर स्टेशन पर चढ़ने की पीसीसी सीढ़ी का भी निरीक्षण किया. जहां उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिया. उन्होंने ट्रेन परिचालन से पूर्व रेलवे स्टेशन पर देय सुविधा को पूर्ण करने का निर्देश दिया. उनके साथ सीनियर डिवीजन इंजीनियर संजय कुमार, सीनियर डिवीजन इंजीनियर उत्कर्ष कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर अमितेश कुमार आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




