अनियंत्रित बाइक से गिरकर चालक गंभीर, हायर सेंटर रेफर

त्रिवेणीगंज-श्यामनगर मार्ग के महेशुआ गांव के समीप सोमवार की दोपहर अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक 35 वर्षीय युवक घायल हो गया.
त्रिवेणीगंज. त्रिवेणीगंज-श्यामनगर मार्ग के महेशुआ गांव के समीप सोमवार की दोपहर अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक 35 वर्षीय युवक घायल हो गया. जिसे राहगीरों व आसपास के लोगों द्वारा ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज लाया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ आलोक रंजन ने प्राथमिक उपचार कर युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. घायल युवक की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के बभनगामा वार्ड 10 निवासी मो अख्तर अली के 35 वर्षीय पुत्र मो जमशेद आलम के रूप में हुई है. इस संबंध में संपर्क करने पर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं हैं और ना ही कोई आवेदन प्राप्त हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




