नो इंट्री का पालन नहीं होने से जाम में फंसी रही दर्जनों गाड़ियां

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने मांग की है कि नो इंट्री में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाय.

विज्ञापन

– परेशान रहे लोग वीरपुर वीरपुर बसमतिया में रोड में रविवार की शाम करीब चार बजे लगभग दो घंटे तक जाम लगा रहा. जाम के दौरान दर्जनों गाड़ियां घंटों जाम में फंसी रही. हालांकि बाद में स्थानीय लोगों और दुकानदारों के द्वारा पुलिस को इस जाम की सूचना दी गई. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत से जाम को छुड़वाया. स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बाजार में बड़ी गाड़ी का प्रवेश हो गया. जिसकी इंट्री दो बजे के बाद बंद है. वहीं नगर के वार्ड संख्या 07 में डिजनीलैंड मेला लगाया गया है. जिसके लिए पर्याप्त पार्किंग स्थल नहीं रहने के कारण मेला देखने के लिए पहुंचने वाले लोग सड़क पर ही अपनी दो पहिया और चार पहिया वाहनों की पार्किंग करते हैं. जिस वजह से जाम की समस्या हुई. लोगों को परेशान होना पड़ा. स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने मांग की है कि नो इंट्री में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाय. मेले के लिए आने वाली गाड़ियों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की जाय.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन