पर्व-त्योहार पर अफवाहों पर नहीं दे ध्यान : थानाध्यक्ष

Updated at : 21 Sep 2025 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
पर्व-त्योहार पर अफवाहों पर नहीं दे ध्यान : थानाध्यक्ष

दशहरा, दीपावली व छठ महापर्व को ले जदिया थाना परिसर में शाति समिति की हुई बैठक

विज्ञापन

दशहरा, दीपावली व छठ महापर्व को ले जदिया थाना परिसर में शाति समिति की हुई बैठक जदिया. आगामी दशहरा, दीपावली और छठ महापर्व को लेकर रविवार को जदिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने की. इसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पूजा समितियों के सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि बड़े पर्व-त्योहार पर आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत थाना को दें. बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान निकलने वाले जुलूस और मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था पर चर्चा की गयी. इसके अलावे यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, पूजा समितियों को प्रशासन द्वारा तय मार्ग और समय का पालन करने, पटाखों और ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग में निर्धारित मानक का पालन करने पर चर्चा की गयी. बैठक में उपस्थित लोगों ने मांग की कि पर्व के दौरान बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके. थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सजग है. आवश्यकतानुसार अतिरिक्त बल की तैनाती की जाएगी. उन्होंने कहा कि पर्व आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है, जिसे शांति और भाईचारे के साथ मनाना ही सबसे बड़ी सफलता होगी. बैठक में श्याम यादव, संजय अग्रवाल, कुंदन यादव, पवन अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल, भूषण दिवाकर, कमल ठाकुर, बीरेंद्र यादव, सुरेंद्र सिंह, योगेंद्र पौद्दार, ई कामरान नेजामी, मो शमीम, मो एजाज, देवेंद्र यादव, ई रिजवान, भरत पाल सहित बड़ी संख्या में लोग बैठक में उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन