मतदाता पुनरीक्षण कार्य की डीएम ने की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

बीएलओ को निर्देश दिया गया कि वे प्रतिदिन कार्य की प्रगति रिपोर्ट संबंधित पदाधिकारियों को उपलब्ध कराए

विज्ञापन

रतनपुर. मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी सावन कुमार ने बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत भगवानपुर पंचायत के मध्य विद्यालय साहेवान का निरीक्षण किया. यहां उन्होंने चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्य की विस्तार पूर्वक समीक्षा की और मौके पर मौजूद बीएलओ से अपडेट जानकारी ली. निरीक्षण के दौरान डीएम ने बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता और गंभीरता से किया जाए. उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो, इसके लिए डोर-टू-डोर सत्यापन कार्य को प्राथमिकता दी जाए. कहा कि मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया में गति लाने और लोगों को अधिक से अधिक जागरूक करने के लिए प्रयास करने की बात कही. उन्होंने यह भी कहा कि जिन मतदाताओं के पास पहचान पत्र नहीं हैं, उनके दस्तावेजों की ठीक से जांच कर ही नाम दर्ज किया जाए. साथ ही बीएलओ को निर्देश दिया गया कि वे प्रतिदिन कार्य की प्रगति रिपोर्ट संबंधित पदाधिकारियों को उपलब्ध कराए. डीएम ने लोगों से पुनरीक्षण प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने की भी अपील की. साथ ही भरोसा दिलाया कि कोई भी योग्य मतदाता वंचित नहीं रहेगा. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुजीत कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन