डीएम ने की लोक शिकायत निवारण द्वितीय अपील वादों की समीक्षा, पांच मामलों का हुआ निष्पादन

Updated:
विज्ञापन
डीएम ने की लोक शिकायत निवारण द्वितीय अपील वादों की समीक्षा, पांच मामलों का हुआ निष्पादन

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को लंबित वादों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए

विज्ञापन

सुपौल. जिलाधिकारी कौशल कुमार ने अपने कार्यालय वेश्म से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत द्वितीय अपील वादों की सुनवाई की. इस प्रक्रिया में कुल आठ मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से 05 वादों का निष्पादन किया गया. जबकि शेष 03 वादों के लिए अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई. इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर अंचल अधिकारी, अंचल अधिकारी किशनपुर तथा अंचल अधिकारी त्रिवेणीगंज की उपस्थिति रही. जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को लंबित वादों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. लोक शिकायत निवारण प्रणाली के तहत मामलों की नियमित मॉनिटरिंग से पारदर्शिता और जवाबदेही में वृद्धि हो रही है, जिससे आमजन को समयबद्ध न्याय मिलना सुनिश्चित हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन