ePaper

विस चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

Updated at : 12 Sep 2025 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
विस चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक

विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी बैठक में हुए शामिल

विज्ञापन

– विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी बैठक में हुए शामिल सुपौल. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम जिला मुख्यालय में विधानसभा निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं वरीय पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराए गए पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से सभी कोषांगों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में निर्वाचक सूची एवं ईपिक वितरण के लिए हाउस-टू-हाउस सर्वेक्षण कराने का निर्देश उप निर्वाचन पदाधिकारी को दिया गया. वहीं मतदान कर्मियों एवं अर्द्धसैनिक बलों के आवागमन के लिए आवश्यक वाहनों की संख्या का आकलन करने का कार्य वाहन कोषांग को सौंपा गया. मतदाता जागरूकता एवं सहभागिता बढ़ाने के लिए स्वीप प्लान तैयार करने का निर्देश स्वीप कोषांग को दिया गया. निर्वाचन व्यय एवं अनुश्रवण पर विस्तृत प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग को दिया गया. इसके अलावे इवीएम एवं वीवीपैट की तैयारी, कम्युनिकेशन प्लान तथा कार्मिक प्रशिक्षण से संबंधित पीपीटी तैयार करने के लिए संबंधित नोडल पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया. बैठक में विधि-व्यवस्था एवं अर्द्धसैनिक बलों के आवासन स्थल पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस एवं उप विकास आयुक्त सारा असरफ से प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्वाचन कार्यों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन