ePaper

बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर आपदा जागरूकता बैठक, बीडीओ ने तटबंध का किया निरीक्षण

Updated at : 09 Jun 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर आपदा जागरूकता बैठक, बीडीओ ने तटबंध का किया निरीक्षण

पूर्वी कोसी तटबंध के शून्य किलोमीटर से लेकर 18 किमी तक फैले क्षेत्र में हर वर्ष बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर पूर्व तैयारियों की शुरुआत हो चुकी है.

विज्ञापन

वीरपुर. पूर्वी कोसी तटबंध के शून्य किलोमीटर से लेकर 18 किमी तक फैले क्षेत्र में हर वर्ष बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर पूर्व तैयारियों की शुरुआत हो चुकी है. इसी कड़ी में सोमवार को बसंतपुर प्रखंड के भीमनगर पंचायत के वार्ड संख्या 04, मोदी ग्राम में बीडीओ सुजीत कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में एक आपदा जागरूकता बैठक आयोजित की गई. यह बैठक स्थानीय निवासी इंद्र नारायण शर्मा के आवासीय परिसर में संपन्न हुई, जिसमें बीडीओ श्री मिश्रा ने उपस्थित ग्रामीणों से बाढ़ के दौरान सतर्कता बरतने और एक-दूसरे को जागरूक करने की अपील की. उन्होंने कहा कि, बाढ़ से बचाव में सबसे बड़ा हथियार जागरूकता है. स्वयं सतर्क रहें और अपने आस-पास के लोगों को भी सतर्क करें. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि शीघ्र ही एनडीआरएफ टीम को प्रशिक्षण और सहयोग के लिए आमंत्रित किया जाएगा. साथ ही क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों को बाढ़ बचाव से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे अपने-अपने वार्ड और पंचायत में लोगों को जागरूक कर सकें. बैठक के बाद बीडीओ मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय प्रतिनिधि पूर्वी कोसी तटबंध के 2.40 किमी स्पर पर पहुंचे और वहां की वर्तमान स्थिति एवं तैयारियों का जायजा लिया. बीडीओ ने कहा कि, पिछले वर्ष की स्थिति को ध्यान में रखते हुए ही इस बार तैयारी की जा रही है. प्रतिदिन निरीक्षण और प्रत्येक सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में तत्परता से कार्य किया जा सके. इस अवसर पर भीमनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, पंचायत मुखिया बबलू यादव, जल संसाधन विभाग के एसडीओ ओम प्रकाश सिंह, जेई विश्वजीत कुमार, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन