पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, बाबा कौशिकीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Updated:
विज्ञापन

फोटो- बाबा छत्रपुरेश्वर नाथ शिवालय में पुजन करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

श्रावण मास की पहली सोमवारी पर छातापुर के शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. बाबा कौशिकीनाथ मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की. सुरक्षा व्यवस्था के बीच पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हुआ.

विज्ञापन

Sawan Somwari: छातापुर (सुपौल). श्रावण मास की पहली सोमवारी पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. प्रातःकाल से ही शिवभक्त मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते रहे. पूरे दिन मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बाबा भोलेनाथ" के जयघोष से गूंजता रहा.

बाबा कौशिकीनाथ शिवालय में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

सोहटा पंचायत स्थित प्रसिद्ध बाबा कौशिकीनाथ शिवालय में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया. विभिन्न गांवों और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर मनोकामनाएं मांगी. पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में लगे मेले का भी आनंद लिया.

दिनभर पूजा-पाठ में जुटे रहे पुजारी

शिवालय के मुख्य पुजारी पंडित श्यामनारायण गिरी पूरे दिन श्रद्धालुओं को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराते रहे. जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अनुष्ठान कराया.

प्रमुख शिवालयों में लगी रही भक्तों की कतार

मुख्यालय बाजार स्थित बाबा छत्रपुरेश्वर नाथ शिवालय सह महावीर मंदिर, पशु चिकित्सालय के समीप बाबा तपेश्वरनाथ शिवालय, थाना परिसर स्थित शिवालय, हाई स्कूल चौक के समीप बाबा सर्वेश्वरनाथ शिवालय तथा तेल डिपो के समीप बाबा गर्भेश्वरनाथ शिवालय सहित अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की.

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

Sawan Somwari: श्रावण मास की पहली सोमवारी को देखते हुए प्रशासन ने प्रमुख शिवालयों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे. सोहटा सहित विभिन्न मंदिरों में दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी. पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे, जिससे पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई.


विज्ञापन
संजय कुमार पप्पू

लेखक के बारे में

By संजय कुमार पप्पू

संजय कुमार पप्पू प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. छातापुर (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन