Supaul News : दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की हुई समीक्षा

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
Supaul News : दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की हुई समीक्षा

सांसद दिलेश्वर कामैत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सुपौल से राजीव झा की रिपोर्ट Supaul News : समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में सोमवार को सांसद दिलेश्वर कामैत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की गहन समीक्षा की गयी. बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, प्रगति एवं गुणवत्ता पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक के दौरान निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, त्रिवेणीगंज विधायक सोनम रानी ने अपने अपने क्षेत्र के समस्याओं से अवगत कराया. बैठक में जिलाधिकारी सावन कुमार, डीडीसी सारा असरफ सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे. साथ ही नगर परिषद अध्यक्ष राघवेंद्र झा राघव भी बैठक में शामिल थे.

विज्ञापन
Md. Tazim

लेखक के बारे में

By Md. Tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन