उप मुख्यमंत्री ने राजकीय डिग्री महाविद्यालय का किया उदघाटन, कहा पूर्व सीएम नीतीश का सपना हो रहा साकार

Updated:
विज्ञापन

महाविद्यालय के खुलने से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को भी काफी राहत मिलेगी

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. अनुमंडल के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा, जब सूबे के उप मुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने नव स्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय त्रिवेणीगंज का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन त्रिवेणीगंज ही नहीं, पूरे इलाके के लिए गौरव और खुशी का दिन है. उन्होंने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2011-12 में जिस शैक्षणिक विकास योजना की घोषणा की थी. उसका सपना अब साकार हो रहा है. उन्होंने कहा कि किसी भी समाज का विकास ज्ञान, विज्ञान और शिक्षा से ही संभव है. शिक्षा से सम्मान और आत्मनिर्भरता मिलती है. उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं का जिक्र करते हुए कहा कि अब इस इलाके की बेटियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अनुमंडल से दूर नहीं जाना पड़ेगा. महाविद्यालय के खुलने से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को भी काफी राहत मिलेगी. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण और पिछड़े इलाकों में शिक्षा का विस्तार करने के लिए लगातार काम कर रही है. कॉलेज खुलने से आसपास के हजारों छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र में शैक्षणिक माहौल मजबूत होगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएनएमयू के कुलपति विमलेन्दु शेखर झा ने कहा कि यह बीएन मंडल विश्वविद्यालय के अंतर्गत पहला सरकारी डिग्री कॉलेज है. जिसका आज औपचारिक उद्घाटन हुआ है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की कोशिश होगी कि यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाए. ताकि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र भी बेहतर अवसर हासिल कर सकें. युवा व युवतियों के लिए बड़ी उपलब्धि : सांसद सांसद दिलेश्वर कामैत ने कहा कि कॉलेज की स्थापना क्षेत्र के युवा व युवतियों के लिए बड़ी उपलब्धि है. अब यहां के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए अनुमंडल से बाहर नहीं जाना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि यह उप मुख्यमंत्री के सतत प्रयास और पहल का नतीजा है. समारोह को जदयू विधायक सोनम रानी सहित एनडीए के कई नेता ने संबोधित किया. इस मौके पर एनडीए कार्यकर्ता मौजूद थे. पूर्व विधायक को मंच पर नहीं मिली जगह कार्यक्रम में मंच पर एक पूर्व विधायक को जगह नहीं मिली. जिसके कुछ देर बाद वह चुपचाप वापस लौट गई. एक ओर जहां कॉलेज उद्घाटन को लेकर उत्सव जैसा माहौल था. इसकी चर्चा कार्यक्रम स्थल पर देर तक होती रही. कार्यक्रम के दौरान राजकीय डिग्री महाविद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में सांस्कृतिक और स्वागत कार्यक्रम भी आयोजित किए गए.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन