सार्वजनिक स्थान पर सुलभ शौचालय बनाने की मांग

Updated:
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थान पर सुलभ शौचालय बनाने की मांग

मुख्यालय बाजार में सार्वजनिक शौचालय नहीं रहने के कारण आमजनों को विकट परिस्थितियों से जूझना पड़ रहा है.

विज्ञापन

छातापुर. मुख्यालय बाजार में सार्वजनिक शौचालय नहीं रहने के कारण आमजनों को विकट परिस्थितियों से जूझना पड़ रहा है. उत्तर राजवाड़ा से लेकर दक्षिण डहरिया पुल के बीच तीन किलोमीटर के मुख्यालय में एक भी सुलभ शौचालय नहीं है. हाट बाजार आने वाले लोगों को शौच आदि के लिए भटकना पड़ता है. खासकर महिलाओं बड़ी मुसीबत झेलनी पड़ती है. लोगों ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर सुलभ शौचालय का निर्माण सरकार की प्राथमिकता में रहती है. यह सुविधा आमजनों का मौलिक अधिकार भी है. लिहाजा स्वच्छता अभियान के अलावे कई मद से योजनाओं का क्रियान्वयन भी किया जा रहा है. परंतु प्रशासन आमजन को इस मुलभूत सुविधाओं का लाभ देने में संवेदनशील नहीं है. लोगों ने जिला प्रशासन से मुख्यालय में सार्वजनिक स्थानों पर सुलभ शौचालय का निर्माण करवाने की मांग की है.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन