मौंथा चक्रवात का असर खत्म, खिली धूप, जनजीवन हुआ सामान्य

Updated:
विज्ञापन

बीते तीन दिनों से जिले में मौंथा चक्रवात का असर छाया रहा

विज्ञापन

सुपौल बीते तीन दिनों से जिले में मौंथा चक्रवात का असर छाया रहा. रविवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा. दिन भर धूप खिली रही. धूप खिलने से जहां आम जनजीवन सामान्य रहा. वहीं कामगार अपने-अपने कार्य पर समय से पहुंचे. धूप खिलने के बाद किसानों के चेहरे पर मुस्कान दिखी. किसानों ने बताया कि धूप खिलने से किसानी कार्य आसान हुआ. इसी तरह का मौसम रहा तो धान की फसल को फायदा होगा. साथ ही धान का पैदावार भी बेहतर होगा. सब्जी व रबी की फसल की तैयारी में जुटे किसान इलाके के किसान जिन्होंने अगता धान की फसल किया था. उसके धान पर कटने लगा है. इस सप्ताह हर दिन खिलेगी धूप मौसम विभाग के अनुसार जिले में इस सप्ताह मौसम साफ रहेगा. प्रतिदिन धूप खिलेगी. जिले का अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहेगी. इस सप्ताह ठंड भी दस्तक नहीं देगा. धूप खिलने से खेती किसानी जुड़े लोगों को सहूलियत होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन