राजस्व महाअभियान शिविर में रैयतों की उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन

राजस्व कर्मचारी रामानंद पासवान ने कहा कि पहले ही रैयतों को जमाबंदी की प्रति उपलब्ध करा दी गई थी

विज्ञापन

बलुआ बाजार. छातापुर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मीनिया स्थित नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन में गुरुवार को राजस्व महाअभियान शिविर का आयोजन किया गया. अंचल अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य दाखिल-खारिज एवं परिमार्जन से संबंधित समस्याओं का स्थायी समाधान करना है. इसके साथ ही ऑनलाइन जमाबंदी में सुधार, उत्तराधिकारी नामांतरण, बंटवारा नामांतरण और छूटी हुई जमाबंदी को ऑनलाइन करने के लिए ग्रामीणों से आवेदन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं. राजस्व कर्मचारी रामानंद पासवान ने कहा कि पहले ही रैयतों को जमाबंदी की प्रति उपलब्ध करा दी गई थी. इस पहल से अब भूमि संबंधी अभिलेखों का सुधार संभव होगा और भविष्य में भूमि विवादों में कमी आएगी. उन्होंने बताया कि इस अभियान का मकसद न केवल ग्रामीणों को सुविधाजनक सेवा उपलब्ध कराना है, बल्कि पारदर्शिता के साथ भूमि दस्तावेजों का डिजिटलीकरण भी करना है. पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रौशन कुमार झा ने कहा कि लोग इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने भूमि संबंधी कागजात सही करवा लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी न हो. उन्होंने यह भी बताया कि पंचायत सरकार भवन बनने से अब लोगों को अंचल कार्यालय या अन्य जगहों पर भटकना नहीं पड़ रहा है. अधिकतर काम पंचायत स्तर पर ही निपटाए जा रहे हैं. गांव के लोगों ने इस पहल का स्वागत किया और शिविर में हो रहे कार्यों को सराहनीय कदम बताया. मौके पर सौरभ कुमार, उपेंद्र कुमार सिंह, रंजीत कुमार राम, मधु नारायण झा, सुसिंदर पासवान समेत कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन